संभल, दिसम्बर 15 -- सिरसी नगर पंचायत जल्द ही एक नई पहचान की ओर कदम बढ़ाने जा रही है। नगर के मुख्य चौराहे पर 75 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा, जो न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करेगा, बल्कि नगर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएगा। इसके साथ ही यहां आधुनिक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे आमजन और युवा वर्ग आकर्षित होंगे। नगर पंचायत द्वारा यह कार्य करीब 13 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। झंडा लगाने के लिए पंचायत प्रशासन की ओर से बेस तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा नगर की साज-सज्जा और रात्रिकालीन रोशनी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगभग 54 लाख रुपये की लागत से 43 फैंसी स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इन लाइटों के लगने से नगर की प्रमुख सड़कों और चौराहों की सुंदरता बढ़ेगी, साथ ही रात्रि में आवागमन भी अधिक सुरक्षित हो सकेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.