संभल, फरवरी 10 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मैनाठेर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत महमूदपुर माफी निवासी जुनैद और फुजैल इंटरमीडिएट के छात्र है। वह सोमवार को सिरसी स्थित एक इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक बोर्ड परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान छात्रों को बहमन पब्लिक स्कूल के पास पेट्रोल पंप के निकट पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मारी, जिससे दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घायल छात्र गंभीर रूप से घायल जुनैद को परिजन मुरादाबाद के अस्पताल ले गए, जबकि फुजैल का उपचार महमूदपुर के एक अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.