गंगापार, जनवरी 2 -- नए वर्ष में भी पांटून पुल सिरसा चालू नहीं हो सका, जिससे यात्रियों छात्रों को आवागमन में असुविधा हो रही है। उधर सिरसा गंगाघाट पर यात्रियों को ढोने वाली स्टीमर का संचालन चार दिनों से बंद है। इस बारे में यात्रियों का कहना है कि जिस जगह पर स्टीमर का ठहराव होता रहा। वहां पानी की जगह रेत हो गया है, ऐसी दशा में ठेकेदार ने स्टीमर का संचालन रोक दिया। स्टीमर का संचालन रोक दिए जाने से नौकरी पेशा से जुड़े लोग छह से सात किलोमीटर दूर पकरी सेवार बढ़ौली गंगाघाट से नाव द्वारा आवागमन कर रहे हैं। हंडिया थाना के तेलियातारा गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह सिरसा के अमिलहवा स्थित एक निजी अस्तपाल में काम करते हैं, सिरसा गंगाघाट पर स्टीमर का संचालन रोक दिए जाने से पकरी सेवार गंगाघाट पर नाव से आवागमन कर रहे हैं। कनकपुर हंडिया के लाल बहादुर ...