गंगापार, जनवरी 12 -- सिरसा स्थित लाला राम लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज के गेट पर दोपहर एक बजे के समय उस समय हड़कम्प की स्थिति हो गई जब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। गाली गलौज के बाद दोनों गुटों के छात्र एक दूसरे पर टूट पड़े। जमकर लात घूंसे चले, इस घटना में एक छात्र का सिर फूट गया। जानकारी पर पास पड़ोस के दुकानदारों व तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने साहस का परिचय देते हुए मारपीट कर रहे छात्रों को किसी तरह अलग कर उनके घर भेजा। घटना के समय पुलिस चौकी प्रभारी सिरसा अनिल पांडेय किसी मामले में कोर्ट गए थे, चौकी में सिर्फ एक उप निरीक्षक मौजूद रहे, जब तक उन्हें चौकी प्रभारी ने घटना स्थल पर भेजा, दोनों गुटों के छात्र अपने घर जा चुके थे, किसी गुट की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.