उरई, फरवरी 18 -- सिरसाकलार। ग्राम सिरसाकलार में स्थित सहकारी समिति पर रुटीन जांच के लिए अफसरों की टीम पहुंची। यहां पर उन्होंने अभिलेख चेक किए और कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। वहीं बावली से रिटायर हुए एक समिति के पूर्व सचिव ने जांच को लेकर सवाल उठाए है ओर कई आरोप लगाए जिनको विभागीय अधिकारियों ने बेबुनियाद करार दिया है। एआर विजय प्रकाश वर्मा ने सहकारी समितियों का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए हैं जिससे कामकाज में पारदर्शिता रहे। इसी क्रम में बुधवार को जांच टीम सिरसाकलार की सहकारी समिति पर पहुंची। यहां अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेज चेक किए। जांच टीम में शामिल हरिदास यादव जिला सहकारी अधिकारी रामकुमार सिंह कालपी,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह जांच कोई भी अधिकारी 15 दिवस के बाद पुनः कर सकता है और यह जांच तीन दिन तक चलेगी। वहीं दूस...