बागपत, अप्रैल 6 -- बिनौली। सिरसली गांव में रविवार श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें गत 15 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ में आतंकियों के हमले में शहीद हुए राकेश कुमार को अद्र्ध सैनिक बलों के अधिकारियों व ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सिरसली गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र बिजेंद्र सीआरपीएफ 62 बटालियन में तैनात था। वह 6 अप्रेल 2010 को दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ में आतंकी के हमले में शहीद हुआ। उनके पैतृक गांव में सीआरपीएफ नोएडा के सहायक कमांडेंट राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले वीरों को भुलाया नही जा सकता। राकेश ने भी बलिदान देकर गांव व जनपद का गौरव बढ़ाया है। ग्रुप केंद्र नोयडा के एसआई राकेश शर्मा, गोपाल सिंह, एस एस बनर्जी आदि परिजनों और ग्रामीणों ने अमर शहीद श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर थांबा चौधरी यशपाल सिंह, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.