बागपत, फरवरी 24 -- बिनौली। सिरसलगढ़ गांव के रविदास मंदिर परिसर में मंगलवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी का जाति तोड़ो समाज जोड़ो बहुजन भाईचारा सम्मेलन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने जाति धर्म से ऊपर एकजुट होने का संदेश दिया। सम्मेलन के मुख्य भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कहा भीम आर्मी ही गरीब किसान मजदूरों की सच्ची हितेषी पार्टी हैं। इस अवसर पर राजन गौतम, नसीम अंसारी, चमन सिंह, अनिल प्रधान, डॉ इमरान, कुलदीप खोबा, शान मोहमद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...