रांची, अप्रैल 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। सिरमटोली-डोरंडा मेकॉन चौक तक बन रहे फ्लाईओवर का सरना स्थल के पास रैंप बनाने का काम शनिवार को भी जारी रहा। पुलिस के सुरक्षा घेरा में निर्माण कार्य का ठेका लेने वाली कंपनी के श्रमिक दिनभर काम में जुटे रहे। रैंप से फ्लाईओवर तक पहुंचने वाले पहुंच पथ को भी तैयार करने का काम तेजी से चलता रहा। पुलिसकर्मियों का सिरमटोली चौक से लेकर पटेल चौक तक गश्त चलता रहा। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी व्यवस्था का जायजा लेने को लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचते रहे। पुलिस-प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर वज्र वाहन, दमकलकर्मियों के साथ फायर टेंडर, महिला व पुरुष पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। इधर, सिरमटोली चौक से पटेल चौक तक आने-जाने वाले मार्ग को एक छोर पर बंद रखा गया है। चार पहिया व बड़े वाहन की आवाजाही पर रोक लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.