रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सिरमटोली में निर्माणाधीन ब्रिज के रैंप निर्माण को लेकर आदिवासी सरना समुदाय के द्वारा शुक्रवार को मानव शृंखला बनाई गई थी। सरना समाज की धार्मिक भावनाएं आहत ना हों, इसे लेकर विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर के सुझाव पर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने नियमन दिया कि सरहुल पर्व को लेकर कोई बाधा उत्पन न हो, इसे लेकर वह सदन की तरफ से आश्वासन करते हैं। विधायक रामेश्वर उरांव ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में कहा कि सिमरटोली हमारी आस्था का केंद्र है। सरहुल का जुलूस पूरे शहर से होकर वहीं एकजुट होता है। अब जो फ्लाईओवर बन रहा है, वह धार्मिक स्थल को बाधित कर रहा है। ये आदिवासियों के धार्मिक आस्था का प्रश्न है। अबुआ सरकार के दौरान ही ऐसा हो तो आदिवासी किसके पास जाएं। रामेश्वर उरांव के द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.