महोबा, जनवरी 9 -- बात न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज किया केस अजनर, संवाददाता। युवती को परेशान करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। सिरफिरा इंस्टाग्राम पर बात न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह महानगर में मजदूरी करता है। उसकी बेटी बाबा दादी की देखभाल करने के लिए गांव में रहती है। बेटी ने बताया कि गांव का दबंग लंबे समय से उसे परेशान करता है। इंस्टाग्राम में जबरन वीडियो काल करता है। बात न करने पर गाली गलौच कर जानमाल की धमकी देता है। आए दिन तमंचा दिखाकर धमकी दे रहा है। बेटी ने पहले घर में जानकारी नहीं दी मगर दबंग की मनमानी बढ़ने पर जानकारी दी गई। अब दबंग बात न करने पर...