नवादा, अप्रैल 7 -- सिरदला, एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय सिरदला बाजार के मुख्य गली वार्ड नंबर तीन में नाली का पानी बहने से नरक बन गया है। पीसीसी सड़क पर कीचड़ व गंदे पानी के जमाव से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। हॉस्पिटल मोड़ से लेकर मस्जिद मोहल्ले तक कीचड़ व जलजमाव से स्थानीय निवासी त्रस्त हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। सिरदला खनवां पथ का पुनः निर्माण के बाद गली से पानी का पूरी तरह से बहाव नहीं हो पाता है। सड़क निर्माण की बाद गली की ऊंचाई सड़क से कम हो गई है। हालांकि पीसीसी ढलाई के साथ नाली का निर्माण किया गया है। फिर भी गली से पानी का बाहर निकलना मुश्किल होता है। ऐसी कई मुश्किले सामने रहने से अब भी विकास की राह इस वार्ड से होकर पूरी तरह से नहीं गुजर पा रही है। टूटी पड़ी है नाली के ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.