नवादा, दिसम्बर 8 -- सिरदला, एक संवाददाता प्रखंड की ऊपरडीह पंचायत अंतर्गत बाराटांड़ स्थित कबीर मठ में रविवार को महंत पद को लेकर घमासान मच गया। वैशाली के हाजीपुर से साधु-संतों के साथ चादरपोशी करने पहुंचे कथित महंत रविंद्र राय को ग्रामीणों के विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। रविंद्र खुद को नया महंत बताते हुए चादरपोशी करने पहुंचे थे। स्थिति को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार, थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल और अंचल कर्मी वहां पहुंच गए। प्रशासन ने कागजातों की जांच कर न्यायालय के निर्णय के आधार पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद दास वर्ष 1984-85 से कबीर मठ के वास्तविक महंत हैं और लगभग चार दशक से मठ की सेवा व देखरेख कर रहे हैं। दूसरी ओर वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी रविन्द्र राय ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.