पिथौरागढ़, अप्रैल 20 -- झूलाघाट। सड़क निर्माण के बाद भी मुआवजा न मिलने से सिरकूच के ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने शीघ्र मुआवजा न मिलने पर जिला मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। स्थानीय अनिल चंद ने बताया कि पूर्व में सिरकूच-च्योड़ी तक चार किमी सड़क का निर्माण किया गया। लोगों की नाप भूमि में सड़क बनाई गई पर सड़क निर्माण के दो साल बीतने के बाद भी ग्रामीणों को भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है। कहा कि उनके नाप खेत सड़क निर्माण में काटे गए हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीण मोहन चंद, गोविंद चंद, गणेश चंद, कुंडल सिंह ने कहा कि अगर शीघ्र ही विभाग ने मुआवजे को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.