रांची, जनवरी 15 -- सिरका में टुसू प्रदर्शनी और अन्य प्रतियोगिता की तैयारी पर विमर्श अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिरका पिपराटांड़ मैदान में युवा महोत्सव सह टुसू मेला के आयोजन को लेकर तैयारी समिति की बैठक सिरका मुखिया रोशनलाल मुंडा की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि 28 जनवरी को टुसू प्रदर्शनी, बालिका फुटबॉल, क्रिकेट टूर्नामेंट, खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके पर आयोजन समिति के महासचिव साहेबराम महतो, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सेवाराम मुंडा, संरक्षक जागेश्वर महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.