रामगढ़, मार्च 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि जेएमएम के नेता कमरूउद्दीन खान और समीर डे ने मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ को आवेदन सौंपा है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने सिरका कोलियरी के रोड़ सेल में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जांच कराने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि सिरका लोकल सेल में ट्रक लोडिंग के नाम पर और सिरका सीसीएल प्रबंधन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। कहा गया कि सिरका लोकल सेल समिति की ओर से प्रति ट्रक लगभग 6800 रुपए की वसूली की जाती है। जिससे पेलोडर के लोडिंग के नाम पर 1200 रुपए व मजदूरों के नाम पर 2400 रुपए लिए जाते है। बाकी रुपयों की बंदरबाट लोकल सेल समिति की ओर से की जाती है। उन्होंने कहा कि सिरका लोकल सेल में मजदूरों के 560 दंगल का सत्यापन किया जाए। ताकि काम में पारदर्शिता स्थापित हो सके। साथ ही सिरका सीसीएल प्रबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.