रामगढ़, फरवरी 9 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर में आयोजित लपंगा प्रीमियर लीग का फाइनल सोमवार को खेला गया। लपंगा बस्ती क्रिकेट मैदान में आयोजित फाइनल मैच में केशर इलेवन तालाटांड़ और सागर इलेवन सिरका-अरगडा की टीम आमने-सामने थी। निर्धारित 12 ओवर के मैच में पहले बैटिंग करते हुए केशर इलेवन 117 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में सागर इलेवन 95 रन ही बना पाई। मुख्य अतिथि भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली के हाथों विजेता केशर इलेवन को ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपए और उप विजेता सागर इलेवन को टॉफी के साथ 21 हजार रुपए बतौर पुरस्कार दिया गया। ओपी प्रभारी अख्तर अली ने सबका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद में भी बेहतर करियर की असीम संभावनाएं है। पुरस्कार वितरण समारोह में नईस आलम, हारून राशिद, प्रदीप बेदिया, विजय राम उपस्थित थे। टूर्नामेंट को सफल बनाने...