संभल, दिसम्बर 22 -- सिर, हाथ और पैर काटकर की गई नृशंस हत्या के मामले में शनिवार देर रात पुलिस ने मृतक की पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। राहुल का क्षत-विक्षत शव बीते सोमवार को पतरोआ रोड स्थित ईदगाह के बाहर बरामद हुआ था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।शव के पास एक हरे रंग का बैग भी मिला था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े रखे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या के बाद शव के अंग काटकर बैग में भरकर मौके पर फेंके गए। शव पर मौजूद एक हाथ पर लिखे नाम को अहम सुराग मानते हुए पुलिस ने पहचान की दिशा में जांच आगे बढ़ाई। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी रूबी ने 18 नवंबर को राहुल की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। शनिवार को परिजनों ने कपड़ों और पहचान चिन्हों के आधार पर शव की शिनाख्त की। इस...