देवघर, जनवरी 12 -- भारतीय रेल ने आम यात्रियों के साथ-साथ धार्मिक यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे बोर्ड की तरफ से ट्रेन संख्या 22588/22587 बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह आधुनिक ट्रेन सियालदह-जसीडीह-बनारस रेलखंड पर यात्रा को तेज, किफायती और सुविधाजनक बनाएगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार 17 व 18 जनवरी को सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन संभावित है। यह रेलखंड धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। इसी मार्ग पर बाबा वैद्यनाथधाम (देवघर) और काशी विश्वनाथधाम (बनारस) जैसे प्रमुख तीर्थस्थल स्थित हैं, जहां वर्षभर लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन संख्या 22588 बनारस से रात 22:10 बजे र...