बोकारो, फरवरी 18 -- चंदनकियारी प्रखंड के सियालजोरी पंचायत में मंगलवार करीब 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क से गुजर रहे राहगीरों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।मधुमक्खियों के हमले से आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के तेतुलिया निवासी अमर सिंह, श्यामलाल मांझी, प्रवीण महतो समेत अन्य लोग रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड ने उन्हें निशाना बनाते हुए डंक मारना शुरू किया। स्थिति को भांपने के बाद हमले से बचने के लिए राहगीरों ने नजदीकी घरों में शरण ली तथा कंबल ओढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना में अमर सिंह, श्यामलाल मांझी एवं प्रवीण महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण रसराज महतो, कार्तिक रवानी ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.