अररिया, फरवरी 16 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड के सिकटिया पंचायत के पगडेरा गांव में सियार ने हमला कर तीन युवक व चार मवेशी को घायल कर दिया है। घायल तीनों युवक को पीएचसी कुर्साकांटा लाया। यहां पर प्राथमिकी उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों में 37 वर्षीय मोहन कुमार मंडल पिता लक्ष्मी मंडल, 29 वर्षीय कन्हैया कुमार यादव पिता मणिक चन्द यादव व 15 वर्षीय नीतीश कुमार पिता गोपाल थानेदार शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग घर से बाहर निकाला नहीं चाह रहे हैं। घटना के संबंध में मोहन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह के समय सियार दरवाजे पर आकर बाछी पर हमला कर दिया। बचाने गए तो सियार हाथ को नोंच की बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं कन्हैया कुमार व नीतीश कुमार ने बताया कि वे लोग सड़क होकर जा रहे थे कि अचानक दोन...