गढ़वा, दिसम्बर 8 -- गढ़वा। थाना क्षेत्र के गुर्दी निवासी अलीमुद्दीन खान की पत्नी 75 वर्षीया सबीना बीवी सियार के काटने से जख्मी हो गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर के पास बैठी थी। उसी बीच उसे सियार ने काटकर जख्मी कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...