मिर्जापुर, फरवरी 24 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदना गांव में सियार के हमले से शनिवार की रात चार लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के नदना गांव निवासी 85 वर्षीय जनार्दन सिंह व 50 वर्षीय चंद्रमणी सिंह, 35 वर्षीय सावित्री सिंह तथा 20 वर्षीय फुट्टन कोल भोजन करने के बाद घर के बरामदे में सोए थे। रात लगभग एक बजे अचानक सियार ने हमला कर दिया। हमले में चारों जख्मी हो गए। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से खदेड़ कर सियार को भगाया। ग्रामीणों की मदद से जख्मी चारों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद डाक्टर ने एक ही परिवार के जख्मी जनार्दन सिंह, चंद्रमणी सिंह व सावित्री को मंडलीय अस्पत...