सोनभद्र, अक्टूबर 13 -- दुद्धी। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिनडुबा गाँव में सोमवार की शाम सियार के हमले से चाची और भतीजी घायल हो गई। मक्का की फसल का जड़ काटने के दौरान सियार ने उनके उपर हमला कर दिया। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के कोलिनडुबा गांव निवासी 24 वर्षीय आशा देवी पत्नी तपेश्वर यादव अपनी भतीजी भतीजी आठ वर्षीय रानी पुत्री कोलेश्वर यादव के साथ मक्का की फसल का जड़ काट रही थी। इसी दौरान सियार ने हमला कर दिया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने सियार को भगाया। इसके बाद दोनों को दुद्धी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.