साहिबगंज, जनवरी 4 -- राजमहल, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के फेलु टोला और राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत, उत्तर पलाशगाछी, उधवा आदि अन्य जगहों में सियार के हमले में सात लोग घायल हो गये। मिली जानकारी जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलासगाछी गांव के फेटु शेख के पुत्र मोहम्मद शेख(7), पियारपुर अमानत के महबूब आलम का पुत्र फैजान शेख(5), फैजुल शेख(65) , लालू शेख(60) और राजमहल थाना क्षेत्र के फेलू टोला निवासी रफिकुल शेख का पुत्र प्रवेज सेख(7) ,जरीना बीवी (60)और अजमेरा बीबी(25) को सियार ने काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.