सीतापुर, दिसम्बर 9 -- सिधौली, संवाददाता। जिले में तेंदुआ और बाघ के बाद सिधौली क्षेत्र में सियार की भी जबरदस्त दहशत है। क्षेत्र में सियार ने हमला कर दो लोगों को जख्मी कर दिया। तहसील के थाना अटरिया के ग्राम अंबरपुर के कासिमपुर पुरवा निवासी रामबिलास यादव ने बताया कि वो घर के बाहर बंधे जानवरों की सुरक्षा को लेकर अपने घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। देर रात सियार ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सियार ने कुछ दूरी पर सो रहे बैजनाथ यादव को भी अपना शिकार बनाया। वो भी अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान सियार ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिधौली ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उन्हे घर भेज दिया गया। वही घटना के बाद आस-पास इलाके में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्...