आजमगढ़, मार्च 1 -- संजरपुर, संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र के कनैथा चकमियां गांव निवासी युवक की पागल सियार के काटने शुक्रवार की शाम मौत हो गई। एक माह पूर्व सियार ने हमला कर घायल कर दिया था। इंजेक्शन लगने के बाद भी उसकी तबियत विगड़ गई थी। सरायमीर थाना क्षेत्र के कनैथा चकमियां गांव निवासी 26 वर्षीय राजेश प्रजापति लकड़ी की दुकान पर काम करता था। एक माह पूर्व गांव के सीवान मे शौच के लिए गया था। वहीं पर सियार ने पीछे से हमला कर घायल कर दिया। वह घर लौट कर परिजनों से बताया लोग उसे डाक्टर के यहां ले गए। समय से एंटी रैबीज का इंजेक्शन भी लगवाए थे। एक सप्ताह पूर्व राजेश प्रजापति की अचानक तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग आजमगढ़ किसी निजी अस्पताल में ले गये, डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर घर चले गए। शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। रविवार क...