गढ़वा, दिसम्बर 27 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत फरठिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी का पुत्र 13 वर्षीय शहजाद राजा को शुक्रवार को एक सियार ने काट कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शहजाद अपने घर के पास ही खेल रहा था। उसी क्रम में एक सियार ने उसे काट कर घायल कर दिया। घटना के बाद शहजाद ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल मे लाकर भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.