गिरडीह, सितम्बर 30 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के जंगरीडीह के टोला झलकडीहा में दुर्गा पूजा के इस महत्वपूर्ण त्योहार में सारी खुशियां गम में तब्दील हो गई। सारे ग्रामीण जहां माता के आराधना की तैयारियां में जुटे थे वहीं अचानक एक मासूम की मौत ने सारी खुशियां काफूर कर दी। सूत्रों के अनुसार झलकडीहा के मुकेश वर्मा का डेढ़ वर्षीय पुत्र अयांश राज उर्फ बजरंगी सोमवार शाम के सात बजे अपनी छत पर अन्य बच्चों के साथ था। वह वाहन खिलौना से खेल रहा था। उसकी मां उस वक्त सांय लगा रही थी। बच्चा अचानक खिलौना वाहन के साथ छत से सीढ़ी पर लुढ़कने लगा। इस दौरान उनके सर में गहरी चोट लग गयी। इससे तत्क्षण उनका सर सूज गया। परिजनों द्वारा बच्चे को इलाज के लिए तुरंत गिरिडीह ले जाया गया, वहां से उन्हें हालत की गंभीरता को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया। फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.