देवघर, फरवरी 21 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी में समग्र शिक्षा अभियान द्वारा उपलब्ध कराया गया पोशाक छात्र-छात्राओं के बीच वितरण किया गया। विद्यार्थियों के बीच स्वेटर, जूता मौजा, बैग का वितरण विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी द्वारा किया गया l पोशाक मिलने से छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है l मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए छात्रवृति, पोशाक, किताब-कॉपी, जूता -मौजा, स्वेटर आदि नि:शुल्क दी जाती है l सभी छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय आकर पठन-पाठन का कार्य करें। ताकि उनका रिजल्ट बेहतर हो सके l उन्होंने कहा कि इस जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। पठन-पाठन में छात्र-छात्राएं कोताही नहीं बरतें l ज्ञात हो कि संक...