बरेली, दिसम्बर 22 -- शीशगढ़। पुलिस ने 28 हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक सिम विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई बहेड़ी निवासी सिम विक्रेता के विरुद्ध की गई है। पुलिस के अनुसार बहेड़ी निवासी मुकीम ने एक सिम बेचा था। आरोप है कि इसी सिम का उपयोग करके 28 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...