विकासनगर, फरवरी 4 -- एसपी देहात ने बुधवार को बैठक में कोतवाली प्रभारी,थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में सिम विक्रेताओं का भौतिक सत्यापन कर अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी देहात पंकज गैरोला ने कहा कि महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील रहे। मामला सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करें। वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई की जाए। कहा कि पुलिस की जनता के बीच विजिविलिटी बढ़े इसके लिए सभी चौकी, थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। निर्देश दिए कि विद्यालयों की छुट्टी के समय चीता पुलिस अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। जाम की स्थिति पैदा होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करे। इसके साथ ही उन्होंने छह माह से अधिक अधिक समय से लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्त...