रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हिनू किलबर्न कॉलोनी के रहने वाले राजेश शरण का मोबाइल गुम होने के बाद सिम कार्ड ब्लॉक कराने पर भी उनके खाते से 4.12 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। राजेश शरण ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। राजेश शरण ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर को उनका मोबाइल गुम हो गया था। उन्होंने 21 अक्तूबर को नया सिम कार्ड लिया। 22 अक्तूबर को उनका सिम कार्ड बंद हो गया। इसके बाद 23 अक्तूबर को उनके तीन बैंक खातों से राशि की निकासी हो गयी। राजेश ने आशंका जाहिर की है कि साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैक कर उनके खाते से राशि की अवैध निकासी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.