बांदा, दिसम्बर 11 -- बांदा। संवाददाता विकासखंड बबेरू स्थित पौराणिक मौनीबाबाधाम में मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सफल आयोजन को व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। गुरुवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जिम्मेदारों से उनकी प्रगति जानी। मनरेगा, श्रम, रोजगार, जिला अर्थ एवं संख्या, क्षेत्रीय पर्यटन, सूचना विभाग, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, उपनिदेशक कृषि, पंचायती राज, परियोजना प्रबंधक, जिला पंचायत, जिला प्रादेशिक युवा कल्याण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माणखंड सहित संबंधित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए निर्देशित किया। मेला महोत्सव की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय ने सभ...