बांदा, जनवरी 13 -- बांदा। संवाददाता संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर देशभर में चल रहे हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बबेरू खंड के बगेहटा मंडल के सिमौनी ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. उपाध्याय, विभाग संपर्क प्रमुख देशबंधु ने कहा कि लोगों का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि वह देश और समाज के काम आए। बबेरू खंड के प्रचारक यश ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक उत्थान तभी संभव है जब कुटुंब सशक्त हो। अध्यक्षता कर रहे पं. शिवाकांत, नरेंद्र, रामप्रसाद प्रजापति, अंजनी कुमार, वरुण, विष्णु द्विवेदी, सोनू कुशवाह, लालबाबू यादव, कमलेश यादव, शारदा, शैलेंद्र, मुखराम, शिवकांत, अंकित, आशुतोष, रामकिशोर, दामोदर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन राकेश शुक्ला ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...