आरा, दिसम्बर 18 -- पीरो, संवाद सूत्र। सिमुलतला वासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में नगर परिषद् क्षेत्र के इब्राहिमपुर मोड़ स्थित आवासीय बाल प्रतियोगिता निकेतन के छात्रों ने परचम लहराया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले 18 छात्रों में से 12 छात्रों ने नामांकन के लिये उत्तीर्ण होने में सफलता हासिल की है। आवासीय बाल प्रतियोगिता निकेतन के प्रबंध निदेशक विजेन्द्र राय ने बताया कि बचरी की अनामिका कुमारी, प्रिंस कुमार और रवि कुमार, चकिया के आयुष कुमार और प्रिया कुमारी, उदनडीह के अमित कुमार मेहता, कथराई के उज्ज्वल कुमार, बड़की कोठेया के शिवम कुमार, कुरमी चक के विवेक कुमार, गलिमापुर के हरिओम कुमार सिंह, काउप की करीना कुमारी और देव की शिवानी कुमारी ने सफलता पायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...