बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- सिमुलतला की प्रवेश परीक्षा में बरबीघा के 124 छात्र सफल बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बरबीघा के आदर्श विद्या भारती के 124 विद्यार्थियों ने सफलता पायी है। सफल विद्यार्थियों के सम्मान में स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर शुभकामनाएं दी गईं। प्राचार्य संजीव कुमार ने रिकॉर्ड सफलता का श्रेय शिक्षकों और लगनशील विद्यार्थियों को दिया। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करने की सलाह दी। सफल विद्यार्थियों में आदित्य सिंह, अमित कुमार, अमृत राज, प्रणव कुमार,आयुष राज, आदित्य लक्ष्मण, अंश राज, मयंक मानस, निशांत कुमार, रिशव राज, दिव्यांश,अमन कुमार, पीयूष राज, सूरज सुमन, देवराज,प्रशांत शर्मा, ध्रुव कृष्ण, हैरिक शर्मा, युवराज पटेल,आदर्श कुमार, रौनक कुमार, कन...