जमुई, दिसम्बर 8 -- झाझा, नगर संवाददाता सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में प्रतिनियुक्ति हेतु इच्छुक शिक्षक /शिक्षिका का 9 दिसंबर को इंटरव्यू होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में इच्छुक शिक्षकों को अंतर्वीक्षा से गुजरना होगा। विद्यालय में वर्ग 06 से 12 कक्षा के संचालन हेतु शिक्षकों का प्रतिनियोजन होना है। इस आशय को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने पत्र जारी किया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार हिन्दी, विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी एवं गणित विषयों के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हेतु इच्छुक शिक्षक / शिक्षिका साक्षात्कार में सीधे भाग लेंगे। प्रतिनियुक्ति हेतु इच्छुक शिक्षक / शिक्षिका के लिए दिनांक 09.12.2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 तक डीईओ कार्यालय में अंतर्विक्षा में शामिल होने की सूचना जारी की गई है। शिक्षा वि...