पटना, दिसम्बर 16 -- बिहार विद्यालय परीक्षा सामिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में सत्र 2026-27 में छठी कक्षा प्रवेश के लिए 31 अक्तूबर को हुई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम समिति की वेबसाइट https://biharsimultala.com पर देखा जा सकता है। समिति ने प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में सफल हुए 600 छात्र और 600 छात्राओं का कोटिवार परीक्षाफल जारी कर दिया है। प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य प्रवेश परीक्षा सात जनवरी को होगी। मुख्य प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट पर मंगलवार को अपलोड कर दिया गया है। यूजर आइडी और पासवर्ड से लॉगइन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य प्रवेश परीक्षा पटना मुख्यालय में स्थित दो परीक्षा केन्द्रों पर होगी। शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्या...