रुडकी, फरवरी 20 -- मंगलौर, संवाददाता। उद्यान स्थल दल केंद्र नारसन के प्रभारी प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सिमलोनी में आम के बगीचे से 156 आम के पेड़ अवैध रूप से काटने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उद्यान स्थल दल केंद्र नारसन के प्रभारी प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सतीश कुमार गुप्ता, हरिश कुमार गुप्ता और गिरीश कुमार गुप्ता के नाम पर सिमलोनी में आम का बाग दर्ज है। उन्होंने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया और पाया कि सभी हरे-भरे आम के पेड़ काट दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.