रिषिकेष, अगस्त 31 -- डोईवाला क्षेत्र में रविवार को कुमाऊनी त्योहार सांतू आंठू धूमधाम से मनाया गया। रविवार को सिमलास ग्रांट में बिरुण पंचमी पर भक्तों ने गौरा महेश की पूजा कर शिव शक्ति की स्तुति की। ग्राम प्रधान सुषमा बोरा ने कथा का वर्णन करते हुए बताया कि कुमाऊं मंडल का त्योहार है, जिसमें गौरा मां शिव से नाराज होकर अपने मायके में आ गईं थीं। फिर महेश्वर शिव भगवान उन्हें मनाने के लिए उनके घर कुमाऊं क्षेत्र में आते हैं। जहां भगवान शिव का आने पर लोक गीत गाकर उनका स्वागत किया जाता है। वहीं, दूसरी ओर खरीफ की फसलों में गाब, फल-फूल अधिक मात्रा में आने पर खुशी जाहिर करते हुए लोग गीत गाकर यह पर्व मनाने की परंपरा भी है। सिमलास ग्रांट में भी कुमाऊनी संस्कृति को लेकर बढ़ावा देने के साथ पर्व को वर्षों से मनाया जा रहा है, जिससे पुरुष महिलाएं साथ मिलकर लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.