पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के चोपड़ा पंचायत के सिमलबारी बाजार में बीती रात तीन दुकानों में चोरी का प्रयास किया जिसमें दो दुकान में चोरी करने में सफल रहा। गुलाम यसदानी पिता मो. ताहिर दुकान की किराना दुकानदार से नकद सहित 35 हजार रुपया की चोरी हुई। पीड़ित ने बताया कि बीती रात करीब रोज की भांति करीब 9 बजें दुकान बंद कर अपने घर गुरिहाल गांव में खाना खा कर सो गए थे। सुबह करीब सवा पांच बजे बाजार को किसी पहचान के व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि दुकान का ताला तोड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह दुकान पहुंचा तो देखा कि लकड़ी गेट में लगे ताला की कुंडी तोड़ा हुआ है दुकान के समान बिखरे हुए हैं। गला का रखा हुआ नगद 15 हजार, खुरा पैसा, काजू, किसमिस, बादाम, अखरोट, सरसों तेल का गैलन, साबुन आदि करीब नगद सहित कुल करीब 35 हजार रुपये की स...