चम्पावत, जनवरी 8 -- लोहाघाट। सिमलखेत में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आवास में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का पारायण हो गया है। इस दौरान हवन की आहूति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गुरुवार को सिमलखेत में आयोजित शिव महापुराण कथा में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पुरोहित भुवन जोशी, बल्लभ जोशी, जीवन जोशी, दिनेश जोशी, नरेश जोशी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कथावाचक व्यास शिवयोगी महाराज ने कथा के समापन पर कहा कि शिव महापुराण कथा का पारायण सुनने मात्र से भक्तों को मोक्ष, सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति मिलती है। भगवान शिव का नाम लेने मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट हर जाते हैं। कथा में आयोजक विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, निर्मला अधिकारी, ब्लाक प्रमुख पाटी शंकर सिंह अ...