बक्सर, अगस्त 7 -- बक्सर। सिमरी प्रखंड के कई पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। ऐसे में इसका असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। सरकारी विद्यालयों का संचालन रूक गया है। इस संबंध में बीईओ त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि बाढ़ के कारण बच्चों स्कूलों तक नहीं पहुंच पा रहे है। किसी तरह की अनहोनी की घटना नहीं हो। इस बात को देखते हुए बाढ़ क्षेत्र के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। उस इलाके के शिक्षकों को तत्काल दूसरे विद्यालयों से जोड़ दिया गया है। वहां उनसे सेवा ली जा रही है। बाढ़ की समाप्ति के बाद पठन-पाठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मध्याह्न भोजन की प्रक्रिया को भी रोका गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.