सहरसा, फरवरी 17 -- सिमरी बख्तियारपुर। नगर परिषद क्षेत्र के हटिया गाछी स्थित रामेश्वर नाथ शिव मंदिर से महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात में स्थानीय बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शिव बारात में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन पर बच्चे और युवा नाचते-गाते पूरे मार्ग में उत्साह के साथ चलते नजर आए। शिव बारात मंदिर परिसर से निकलकर दुर्गा स्थान गली, पोस्ट ऑफिस चौक एवं शर्मा चौक होते हुए मुख्य बाजार का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर बारात में शामिल श्रद्धालुओं के बीच मंदिर कमेटी की ओर से महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद देर रात बाबा रामेश्वर नाथ को चांदी का मुकुट पहनाकर विशेष रूप से सजाया गया तथा पारंपरिक रीति से शिव विवाह का आयोजन ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.