दरभंगा, फरवरी 22 -- सिंहवाड़ा। सिमरी थाना श्रेत्र की विभिन्न पंचायतों में नशेड़ियों का उत्पात बढ़ने लगा है। नशेड़ियों के उत्पात की जानकारी मिलते ही विभिन्न पंचायतों में छापेमारी कर पुलिस के सात नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर नशे में हंगामा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ और ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच के दौरान सभी आरोपियों में शराब सेवन की पुष्टि हुई। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बसतवाड़ा में छापेमारी के दौरान माधोपुर के रामभरोस राम, प्रदीप साह व वीरेंद्र भगत के अलावा सिमरी मोगलाहा टोला के सुरेन्द्र महतो व सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी पकुन तिवारी को गिरफ्तार किया गया। वहीं सिम...