चतरा, फरवरी 20 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने राज्य के शून्य काल सदन में धान क्रय केंद्र का मामला उठाया। विधायक ने सदन से कहा कि चतरा जिले में पैक्स के माध्यम से किसानों का धान खरीद की लिए क्रय केंद्र खोला गया लेकिन इसका लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। पैक्स गोदाम से धान उठाव पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रहा है, जिसके कारण किसान अपनी उपज औने-पौने दाम पर बेचने को विवश हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रह है। अत: शून्यकाल के माध्यम से सदन से आग्रह किया कि सभी पैक्सो से अधिकतम धान उठाव की व्यवस्था कर धान का क्रय किया जाय, ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके । इधर मामले को उठाने के बाद क्षेत्र के किसानों ने विधायक को साधुवाद दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...