चतरा, दिसम्बर 9 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सिमरिया विस में शैक्षणिक स्तर में व्यापक सुधार हो इसके लिए सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने शून्य काल में सरकारी डिग्री कालेज खोलने की मांग सरकार से की है। विधायक ने सदन में यह मामला उठाते हुए कहा कि सिमरिया विस में आजतक एक भी सरकारी डिग्री कालेज नहीं रहने से अधिकांश छात्र छात्रा आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। जो छात्र पढ रहे हैं उन्हें हजारीबाग या रांची जाना पड़ रहा है। विधायक का कहना है कि आजादी के 77 साल बाद भी चतरा जिले के सिमरिया विस में सरकारी डिग्री कालेज नहीं होना दुखद बात है। हजारों छात्र प्राइवेट कालेज में भविष्य संवार रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...