चतरा, जनवरी 2 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षको का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में मतदाताओं की धुंधली, आयामहीन और अमानवीय तस्वीरों का सत्यापन करने और अतार्किक, अस्पष्ट प्रविष्टियों को एक माह के अंदर हटाने के आलोक में आयोजित किया गया। इस दौरान मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने सभी बीएलओ को टेबल टॉप अभ्यास के माध्यम से त्रुटियों कि पहचान 03 जनवरी तक करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्रुटियों की पहचान करने के पश्चात बीएलओ क्षेत्र में जाकर सुधार हेतू मतदाताओं से आवश्यक सभी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.