चतरा, अगस्त 29 -- चतरा, प्रतिनिधि। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लावालोंग प्रखंड स्थित ग्राम कल्याणपुर खेल मैदान में स्वर्गीय रामदेव सिंह भोगता की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को शुभकामनाएं दी। मैच समाप्ति के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल, शील्ड और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री भोगता ने कहा कि खेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने खिलाड़ियों को ईमानदारी व मेहनत के साथ खेल में भाग लेने की प्रेरणा दी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल मंच और अवसर प्रदान करने की है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य देवनंदन साहु, प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.