चतरा, सितम्बर 5 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखण्ड के जबड़ा पंचायत के सिरियाटांड़ और कसारी पंचायत के बिचीटोंगरी में करमा पर्व के अवसर पर जतरा मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनन्दन साहू, मुखिया सुनिता देवी आदि ने फिता काटकर जतरा मेला का उद्घाटन किया। करमा जतरा की शुरुआत सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर की गयी। कार्यक्रम में झूमर का आयोजन किया गया।जहां प्रमुख और जिप सदस्य ढोल नगाड़े और मांदर की थाप पर जमकर थिरके। इसके बाद एक से बढ़कर एक करमा के गीत व झूमर पर महिलाएं और युवती झूमती रही। मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि करमा जतरा झारखंड में सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव है।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से आदिवासी समुदायों द्वारा भाई बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व है। जिप सदस्य ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग इस पर्व में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.